देहरादून,
जिला प्रशासन की पहल पर शहर में ट्रैफिक और पार्किंग समस्याओं से निजात दिलाने के उद्देश्य से ऑटोमेटेड पार्किंग प्रोजेक्ट के तहत आज दो नए ईवी वाहन ‘फ्री सखी कैब सुविधा’ के रूप में जनता को समर्पित किए गए। कार्यक्रम में विधायक खजानदास, महापौर सौरभ थपलियाल, जिलाधिकारी सविन बसंल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह मौजूद रहे।
मुख्य बिंदु:
-
परेडग्राउंड ऑटोमेटेड पार्किंग से 5 किमी के दायरे तक निःशुल्क ड्राप सुविधा।
-
महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा पार्किंग और शटल सेवा का संचालन।
-
वर्तमान में कृष्णा स्वयं सहायता समूह से प्रतिदिन रू. 29,120 की आय; शटल सेवा से आय में वृद्धि की उम्मीद।
-
भविष्य में 6 अतिरिक्त सखी ईवी वाहन और 5 चिन्हित स्टॉप बनाए जाएंगे।
-
प्रशासन ने अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई के लिए डेडिकेटेड क्रेन तैनात की है।
जिलाधिकारी सविन बसंल ने कहा कि यह ऑटोमेटेड पार्किंग निर्माण परंपरागत पार्किंग की तुलना में तीन गुना सस्ता है और कम समय में तैयार हो जाती है। इस पहल से न केवल ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, बल्कि महिला स्वयं सहायता समूह को आजीविका के नए अवसर मिलेंगे।
शहर में परेडग्राउंड, तिब्बती मार्केट और कोरोनेशन हॉस्पिटल के पास नई ऑटोमेटेड पार्किंग निर्माणाधीन है, जिन्हें शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा जनता के समर्पित किया जाएगा।
ट्रैफिक सुधार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह कदम प्रशासन की अभिनव पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF