महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून, 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामायण के रचनाकार और आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएँ समाज को सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दिए गए समरसता, सद्भाव और मानवता जैसे नैतिक मूल्य आज भी समाज को एकता और सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *