डुण्डा पुलिस ने पकड़ी प्रतिबंधित काजल-काठ की तस्करी, 2 गिरफ्तार, 597 नग लकड़ी बरामद

देहरादून ,

डुण्डा पुलिस ने आज सुबह 6:30 बजे डुण्डा बैरियर पर चैकिंग के दौरान प्रतिबंधित काजल-काठ की तस्करी करते हुए गोपाल और चालक विजय को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन से 597 नग काजल-काठ बरामद किए।

पुलिस जांच में पता चला कि गोपाल ने गंगोरी और अगोडा क्षेत्र के जंगलों से यह लकड़ी इकट्ठा की थी और देहरादून एवं सहारनपुर ले जाने की योजना बना रहा था। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग के सुपुर्द किया गया।

काजल की लकड़ी उच्च हिमालयी आरक्षित वन क्षेत्र में पाई जाती है और औषधीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे बौद्ध संप्रदाय में बर्तन बनाने और खाद्य-पीय पदार्थों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भारत, चीन, तिब्बत और नेपाल सहित कई देशों में इसकी तस्करी करके उच्च कीमत पर बेचा जाता है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. गोपाल बोहरा, उम्र 39 वर्ष, ग्राम डोली, कंचनपुर, नेपाल

  2. विजय, उम्र 35 वर्ष, नाल्ड, गंगोरी भटवाड़ी, उत्तरकाशी (वाहन चालक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *