नई दिल्ली/देहरादून,
उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने आज नई दिल्ली में भारतीय सेना के मुख्यालय जाकर सेनाध्यक्ष ले. जनरल उपेंद्र द्विवेदी, PVSM, AVSM से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के व्यापक दृष्टिकोण और हमारे बहादुर सैनिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। उत्तराखंड की दृष्टि से, बैठक में सीमा सुरक्षा, सैनिकों का पुनर्वास और उनके परिवारों के लिए चल रही योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना की भूमिका देश की सीमाओं की सुरक्षा, सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने और राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने में अतुलनीय और प्रेरणादायक है।