उत्तराखंड पुलिस की सशक्त कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट के तहत ड्रग्स पर कड़ी निगरानी

देहरादून ,

 उत्तराखंड पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई जारी रखी है। राज्य में पिछले तीन वर्षों (अगस्त 2025 तक) में 3431 अभियोगों में 4440 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इन अभियुक्तों से बरामद सामग्री में शामिल हैं:

  • 681.09 कि.ग्रा. चरस,

  • 649.79 कि.ग्रा. डोडा,

  • 61.22 कि.ग्रा. अफीम,

  • 0.39 ग्राम कोकीन,

  • 58.98 कि.ग्रा. हेरोइन,

  • 4954.34 कि.ग्रा. गांजा,

  • 720,278 गोलियां,

  • 38,919 इंजेक्शन,

  • 718,201 कैप्सूल,

जिनकी अनुमानित कीमत ₹2,08,04,31,296 है।

नए ट्रेंड:
सिंथेटिक ड्रग्स जैसे एमडीएमए और अन्य सिंथेटिक दवाओं का चलन बढ़ने के कारण इनकी जब्ती में वृद्धि हुई है। परंपरागत मादक पदार्थों की मात्रा अपेक्षाकृत कम दिखाई दी।

विगत 01 वर्ष की प्रमुख कार्रवाईयां:

  1. चम्पावत: STF/चम्पावत पुलिस ने अभियुक्त ईशा और राहुल कुमार को गिरफ्तार कर 5.688 कि.ग्रा. एमडीएमए बरामद किया।

  2. ऊधम सिंह नगर: STF/नानकमत्ता पुलिस ने अभियुक्त कुणाल राम को गिरफ्तार किया। बरामद सामग्री में शामिल हैं:

    • 7.41 ग्राम एमडीएमए,

    • 57.5 लीटर Dichloromethane,

    • 20 लीटर Acetone,

    • 47.5 लीटर HCL,

    • 500 मिली Methylamine Solution,

    • 28 कि.ग्रा. Sodium Hydroxide Pellets।

फार्मा कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही:

  • देहरादून: ग्रीन हर्बल फैक्ट्री से हजारों कैप्सूल, टैबलेट और सिरप बरामद।

  • हरिद्वार (रानीपुर): आचल एक्सप्रैस चौहान कम्पाउंड से 341,568 नशीले कैप्सूल, देहरादून बायोटेक डिपो से 216,700 शीशी सिरप और 601,344 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद।

  • सिडकुल (हरिद्वार): जे.आर. फार्मा कम्पनी से 60,000 प्रतिबंधित गोलियां बरामद और तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

उत्तराखंड पुलिस लगातार नशा तस्करों की धरपकड़ और रोकथाम के साथ ही जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

स्रोत: मीडिया सेल, उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय, देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *