सीएम धामी ने देर रात दून अस्पताल पहुंचकर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता का हाल जाना

देहरादून ,

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार देर रात दून अस्पताल पहुंचे और वहां कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाओं और उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने डॉ. धन सिंह रावत और उनके परिजनों से मुलाकात कर माता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस दौरान अस्पताल प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सक और अन्य उपस्थित लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *