7 दिन और बढ़ गई दो हजार के नोट की उम्र, आरबीआई ने जारी किया नोटिस

जमा की आखिरी तारीख को बढ़ाकर सात अक्तूबर कर दिया गया

भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपये के पुराने नोट को बदलवाने और जमा की आखिरी तारीख को बढ़ाकर सात अक्तूबर कर दिया गया है। पूरे आदेशों के अनुसार अब तक इसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2023 तय की गई थी। कुछ महीनों पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने का एलान किया था।
आंकड़ों के अनुसार, 19 मई, 2023 तक प्रचलन में में रहे ₹3.56 लाख करोड़ रुपये के ₹2000 के बैंकनोटों में से ₹3.42 लाख करोड़ रुपये के नोट बैंक में वापस आ चुके हैं। 29 सितंबर को कारोबार की समाप्ति के बाद केवल 0.14 लाख करोड़ रुपये ही चलन में रह गए हैं। इस प्रकार, 19 मई 2023 को प्रचलन में रहे ₹2000 बैंक नोटों का 96% अब बैंकों में वापस आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *