देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। हालिया भारी बारिश से मंदिर परिसर में जलभराव और मलबा जमा हो गया था। प्रशासनिक टीम के प्रयासों से अब मलबा हटाने का कार्य पूर्ण हो चुका है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री धामी ने निरीक्षण उपरांत टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना भी की।