पिस्टल से केक काटना पड़ा महंगा, तीन युवक पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून, 
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो, जिसमें युवकों ने पिस्टल जैसी दिखने वाली वस्तु से बर्थडे केक काटा था, अब उनके लिए मुसीबत बन गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

जांच में पता चला कि वीडियो हर्रावाला क्षेत्र का है और युवकों द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्टल असली नहीं बल्कि एक लाइटर पिस्टल थी। पुलिस ने इस पिस्टल-नुमा लाइटर को भी बरामद कर लिया है।

हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान इस प्रकार है:

  • अभिषेक (18), निवासी रेलवे कॉलोनी हर्रावाला

  • अमित कुमार (18), निवासी मियांवाला चौक, हर्रावाला, थाना डोईवाला

  • कार्तिक जोशी (28), निवासी मियांवाला, थाना डोईवाला

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को अभिषेक का जन्मदिन था और फेसबुक पर फेमस होने के लिए युवकों ने नकली पिस्टल से केक काटने का वीडियो बनाया था। इस हरकत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *