कैबिनेट मंत्री ने पुरकूल गांव में स्थापित होने वाले सब स्टेशन के निर्माण के संबंध में ली बैठक

सब स्टेशन के लिए तत्काल भूमि के चयन को विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन को संयुक्त विजिट करने के निर्देश
देहरादून ,

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में देहरादून सैन्य धाम के निकट पुरकूल गांव में स्थापित होने वाले सब स्टेशन (बिजली घर) के निर्माण के संबंध में विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि सब स्टेशन के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जिस पर मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने विद्युत विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए तत्काल भूमि के चयन के लिए संयुक्त विजिट करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंत्री ने कहा शीघ्र अति शीघ्र पुरकुल गांव में स्थापित होने वाले सब स्टेशन के लिए भूमि का चयन कर निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बैठक में उन्होंने इसके अतिरिक्त बैठक में मंत्री ने सुवाखोली में बनने जा रहे सब स्टेशन को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा सुवाखोली में बनने जा रहे सब स्टेशन के लिए आरडीएसएस योजना के तहत भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इस अवसर पर बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को कागजी कार्यवाई जल्द से जल्द पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सड़े गले खम्बों की मरम्मत और जो बिजली के खंबे जीर्ण अवस्था में है उनके स्थान पर नए बिजली के खम्बांे को लगाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *