उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव एसके दास को दी दोनों बेटियों ने मुखाग्नि

परिजनों, शासन व प्रशासनिक अधिाकारियों ने दी अन्तिम विदाई
हरिद्वार ,

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव एसके दास को शुक्रवार को हरिद्वार के खड़खड़ी शमशान घाट पर परिजनों, शासन व प्रशासनिक अधिाकारियों ने नम आंखों से उनको अन्तिम विदाई दी गयी। पूर्व मुख्य सचिव की अन्त्येष्टि को पूरे विधि-विधान के साथ उनकी दोनों बेटियों ने मुखाग्नि दी। अन्तिम संस्कार से पूर्व एसके दास को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, हरिद्वार (नगर) विधायक मदन कौशिक, पूर्व मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव सुरेन्द्र नारायण पाण्डे, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, एडीजी पीवीके प्रसाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोभाल, विनोद शर्मा (पूर्व आईएएस), एचआरडीए हरिद्वार वीसी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चैहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, एसडीएम अजय बीर सिंह चैहान, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, एमएनए रूड़की विजय नाथ शुक्ल, रश्मि वर्द्धन, सीएमओ डॉ. मनीष दत्त, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, रेडक्रास सचिव डॉ. नरेश चैधरी, पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव, अनिरूद्ध भाटी आदि ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व मुख्य सचिव एसके दास की धर्मपत्नी श्रीमती विभा पुरी दास (रिटायर्ड आईएएस), उनकी सुपुत्रियों तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुये दो मिनट का मौन रखते हुए परिवारजनों को इस दारूण दुःख सहन की शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। बताते चले कि एसके दास का विगत 28 सितम्बर,2023 को दिल्ली में निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *