लंबित मांगों को लेकर उपनल कर्मचारियों की अनिश्तिचकालीन हड़ताल शुरू – uttarakhandawaaz.in

लंबित मांगों को लेकर उपनल कर्मचारियों की अनिश्तिचकालीन हड़ताल शुरू

हड़ताल से दून चिकित्सालय के ओपीडी में रजिस्ट्रेशन बंद
देहरादून ,

लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी के बीच अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार व हड़ताल पर चले गये हैं। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से दून चिकित्सालय के ओपीडी में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा हैं मरीजों की पर्चियां भी नहीं बन रही हैं। यहां उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में उपनल कर्मचारी प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने कहा कि कई बार वार्ता होने के बाद दिये गये आश्वासनों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही आज तक नहीं की गई है जिससे मजबूरन कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आवश्यक सेवाएं भी बाधित की जायेगी। उनका कहना है कि ऐसे में आम जन के साथ ही साथ दिव्यांगजनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवसर पर उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने कहा कि उपनल कर्मी विभिन्न विभागों में वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, उपनल कर्मियों की प्रमुख मांगों में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी वापस ली जाये और हाईकोर्ट के वर्ष 2018 के आदेश को तत्काल लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में उपनल कर्मियों के आदोलन के दौरान गठित कैबिनेट मंत्रियों की उप समिति की रिपोर्ट लागू हो और 18 जुलाई 2023 को अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश को अब तक उनके सुरक्षित भविष्य के लिए कोई नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय पर मानेदय प्रदान किया और स्वीकृत पदों के सापेक्ष नियुक्त कर्मियों को वेतन देने का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर अनेकों उपनल कर्मचारी धरने व प्रदर्शन में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *