सांसद अनिल बलूनी ने की राष्ट्रपति से भेंट

नई दिल्ली / उत्तराखंड ,

 राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

सोशल मीडिया पर साझा जानकारी के अनुसार, चर्चा के दौरान राष्ट्रपति ने उत्तराखंड सहित देशभर में अतिवृष्टि और बादल फटने से आई आपदाओं पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों का हाल जाना, राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

बलूनी ने कहा कि राष्ट्रपति का सहज मातृत्व भाव और संवेदनशीलता भारत की शक्ति परंपरा का प्रतीक है और सामान्य नागरिकों के प्रति उनके स्नेह से वह स्वयं को अनुगृहीत महसूस करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *