देहरादून से बड़ी खबर: खिलाड़ियों का भोजन भत्ता बढ़ा

खिलाड़ियों को अब शिविरों में मिलेगा ₹400 प्रतिदिन भोजन भत्ता

देहरादून ,

प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। अब राष्ट्रीय और उससे उच्च स्तर की खेल प्रतियोगिताओं से पहले आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों में खिलाड़ियों को ₹250 की बजाय ₹400 प्रतिदिन भोजन भत्ता मिलेगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए थे। उनका कहना था कि वर्तमान भत्ता पर्याप्त नहीं है और इसे भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) जैसी संस्थाओं द्वारा दिए जा रहे मानकों के अनुरूप लाना जरूरी है।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत न केवल खिलाड़ी, बल्कि कोच और सहयोगी स्टाफ को भी बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा।

रेखा आर्या ने कहा कि इससे खिलाड़ियों को अधिक पौष्टिक आहार मिलेगा और उनके प्रदर्शन में गुणात्मक सुधार आएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *