देहरादून ,
सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास निर्माणाधीन मकान में हुई केयरटेकर जर्रार अहमद (68) की हत्या का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना
-
मृतक जर्रार अहमद निवासी हरिद्वार, निर्माण साइट पर केयरटेकर का काम कर रहे थे।
-
27 अगस्त की रात लगभग 2 बजे प्रवीन रावत उर्फ अमन (19) और पवन कुमार (19) चोरी की नीयत से साइट पर घुसे।
-
दोनों ने मृतक की जेब से 650 रुपये और मोबाइल निकाले।
-
जाग जाने और विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे के सरिए से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
-
सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
-
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजपुर क्षेत्र के आर्चिड पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।
-
पूछताछ में दोनों ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी-चकारी करने की बात कबूल की।
-
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का सरिया और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी
-
प्रवीन रावत उर्फ अमन, पुत्र मदन रावत, निवासी चालन गांव, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर (उम्र 19 वर्ष)
-
पवन कुमार, पुत्र तिलक राम, निवासी काठबंगला, थाना राजपुर (उम्र 19 वर्ष)
👉 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मात्र 24 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश हो गया।