रिहायशी इलाकों में अवैध झुग्गियों को बसाया जाना चिंताजनकः आशीष वाजपेयी

देहरादून ,

शासन प्रशासन के नाक के नीचे और जनप्रतिनिधियों की सह के कारण शहर के रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से इस तरह की झुग्गियों को बसाया जाता है जो चिंताजनक है। इस अवसर पर भारत रक्षा मंच के तत्वावधान में अवैध रूप से बनी झुग्गियों के खिलाफ भारत रक्षा मंच के माध्यम से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। यहां जानकारी देते हुए भारत रक्षा मंच के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने बताया कि पूरे उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में धार्मिक स्थान, चाहे हर की पौड़ी हो, चैक चैराहे, रेलवे, बस स्टैंड, शहर के रिहायशी इलाकों में यह झुग्गियां क्राइम को दावत देती है और इन झुग्गियां की आड़ में अवैध रूप से बांग्लादेशी घुसपैठिया छुपे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि देश व उत्तराखंड के संसाधनों का दोहन करने वाले अवैध रूप से रह रहे घुसपैठिये हिंदू समाज के अस्तित्व को मिटाने पर तुले हैं और उत्तराखंड में चंद जनप्रतिनिधियों के निष्क्रिय वोट बैक और राजनीतिकस्वार्थ से पोषित होने के कारण अवैध रूप से आधार कार्ड वोटर कार्ड राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान के नागरिक बनकर पॉलिटिकल डेमोग्राफी को प्रभावित करने के साथ ही भारत की बहन बेटियों से विवाह करते हैं और बच्चा पैदा करके देश और उत्तराखंड राज्य का इस्लामीकरण करने के लिए देश के साथ बहुत बड़ा षड़îंत्र चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *