नैनीताल,
बच्चों की रिकवरी, भिक्षावृत्ति और अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई न करने और लगातार लापरवाही बरतने पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सख्त कदम उठाते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल की पूरी यूनिट को लाइन हाजिर कर दिया है।
लाइन हाजिर किए गए कार्मिकों में –
-
उप निरीक्षक मंजू ज्याला
-
मुख्य आरक्षी गीता कोठारी
-
महिला आरक्षी दीपा सिंह
-
कांस्टेबल महेंद्र सिंह
-
कांस्टेबल मनोज यादव
-
महिला कांस्टेबल इंद्रा जोशी शामिल हैं।
एसएसपी मीणा ने स्पष्ट किया कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संवेदनशील मामलों में उदासीनता दिखाने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।