फायरिंग कांड में कार्रवाई: यूनिवर्सिटी के 2 गुटों के 7 छात्र गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

फायरिंग कांड में कार्रवाई: यूनिवर्सिटी के 2 गुटों के 7 छात्र गिरफ्तार

देहरादून ,

देहरादून पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्र में हुए फायरिंग प्रकरण में कड़ा शिकंजा कसते हुए यूनिवर्सिटी के दो गुटों से जुड़े सात छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें भारी मुचलके पर पाबंद कराया और इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी को रिपोर्ट भेज दी है।

घटना का बैकग्राउंड
दो दिन पूर्व ब्वायज पीजी हॉस्टल के बाहर फायरिंग की घटना में 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी वेद भारद्वाज को पकड़ लिया था। पूछताछ में सामने आया कि यूनिवर्सिटी में दो गुटों के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी और विरोधी पक्ष को डराने के लिए फायरिंग की गई थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस ने 25 अगस्त की रात दोनों गुटों के सात छात्रों को गिरफ्तार किया। सभी छात्रों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर भारी मुचलके से पाबंद कराया गया।

एसएसपी का संदेश
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि “पढ़ाई की आड़ में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी।”

अब तक की बड़ी तस्वीर
पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2025 में अब तक विभिन्न यूनिवर्सिटियों से 85 उपद्रवी छात्रों को निष्कासित किया जा चुका है। पुलिस ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में उपद्रवी छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित की है।

गिरफ्तार छात्र

  1. वैभव तिवारी (वाराणसी)

  2. उत्तम सैनी (सहारनपुर)

  3. मयंक चौहान (बिजनौर)

  4. आयुष (अमरोहा)

  5. युवराज (सहारनपुर)

  6. अर्जुन (देवबंद)

  7. दिव्य (बिजनौर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *