दून पुलिस की सख्ती : अपराधी की बारात निकाली, ढोल-नगाड़ों के साथ किया जिला बदर – uttarakhandawaaz.in

दून पुलिस की सख्ती : अपराधी की बारात निकाली, ढोल-नगाड़ों के साथ किया जिला बदर

देहरादून  ,

दून पुलिस ने आदतन अपराधियों पर नकेल कसते हुए मंगलवार को एक शातिर अपराधी को ढोल-नगाड़ों और मुनादी के साथ जिला बदर (तड़ीपार) किया। कार्रवाई को कोतवाली डोईवाला पुलिस ने अंजाम दिया।

जिला बदर आदेश
जिलाधिकारी देहरादून ने अपराधी महेंद्र सिंह बोरा (उम्र 34 वर्ष), निवासी सिमलासग्रान्ट, नागल ज्वालापुर दूधली, थाना डोईवाला को छह माह के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया था। आदेश के तहत पुलिस ने उसे हरिद्वार बॉर्डर तक पहुंचाकर सीमा से बाहर छोड़ा और स्पष्ट हिदायत दी कि छह माह तक जनपद में कदम रखने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

आरोपी का आपराधिक इतिहास
महेंद्र सिंह बोरा पर चोरी और नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं:

  1. मु0अ0सं0- 374/22, धारा 379/411 भादवि, कोतवाली डोईवाला

  2. मु0अ0सं0- 375/22, धारा 380/411 भादवि, कोतवाली डोईवाला

  3. मु0अ0सं0- 368/23, धारा 379/411 भादवि, कोतवाली डोईवाला

एसएसपी का निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में डोईवाला पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस की कार्रवाई का अंदाज़
जनपद से बाहर ले जाते समय ढोल-नगाड़ों के साथ अपराधी की “बारात” निकाली गई, ताकि जनता के बीच सख्त संदेश जाए कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *