गुड गवर्नेंस पर फोकस : सीएम धामी ने विधानसभा स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण – uttarakhandawaaz.in

गुड गवर्नेंस पर फोकस : सीएम धामी ने विधानसभा स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा देहरादून में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा सचिवालय, मंत्री कक्षों और अन्य प्रशासनिक कार्यालयों की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

सीएम धामी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता, त्वरित कार्य निष्पादन और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की स्थिति और जनप्रतिनिधियों से जुड़े कार्यों की प्रक्रियाओं का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि विधानसभा के कार्यकलापों को और अधिक तकनीकी रूप से सक्षम और आधुनिक बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *