देहरादून ,
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध कब्जों, प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माणों के खिलाफ शिकंजा कसना तेज कर दिया है।
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई चल रही है।
आज एमडीडीए की टीम ने दो स्थानों पर अवैध निर्माणों को सील कर दिया।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान
👉 “मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है। चाहे व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अगर वह अवैध कब्जा या नियम विरुद्ध कार्य करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
अभियान रहेगा जारी
एमडीडीए ने साफ किया है कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और जहां भी अवैध निर्माण पाया जाएगा, तुरंत सीलिंग और ध्वस्तीकरण किया जाएगा।