देहरादून/नई दिल्ली ,
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 2027 के कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश, हरिद्वार और अन्य तीर्थ क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे व आवास योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग आवश्यक है।
मुख्य बिंदु:
-
विद्युत परियोजनाएं:
-
ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर में HT/LT विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण व स्वचालन के लिए तैयार की गई ₹547.83 करोड़ की डीपीआर को RDSS योजना में स्वीकृति देने हेतु केंद्रीय मंत्री का आभार।
-
हरिद्वार कुंभ क्षेत्र के लिए ₹315 करोड़ का समान प्रस्ताव RDSS योजना में सम्मिलित कर शीघ्र अनुमोदन का अनुरोध।
-
-
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी):
-
वर्तमान Whitelisting व Redeemable वाउचर प्रणाली के कारण निजी डेवलपर्स की अरुचि, इसलिए पूर्ववर्ती 40:40:20 भुगतान प्रणाली पुनः लागू करने का आग्रह।
-
राज्य में 15,960 आवासीय इकाइयों का निर्माण, जिनमें से 15,281 लाभार्थियों को आवंटित।
-
लेकिन ईडब्ल्यूएस वर्ग को बैंक ऋण में कठिनाई, केंद्र से विशेष दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध।
-
-
धार्मिक स्थलों का विकास:
-
राज्य सरकार ऋषिकेश-गंगा, हरिद्वार-गंगा और टनकपुर शारदा रिवरफ्रंट को विश्वस्तरीय धार्मिक-सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित कर रही है।
-
इसके लिए मुख्यमंत्री ने टीएचडीसी की सीएसआर निधि से ₹100 करोड़ सहयोग का अनुरोध किया।
-
कहा कि यह प्रयास “नमामि गंगे” कार्यक्रम, सतत पर्यटन और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देगा।
-
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि केंद्र से अपेक्षित सहयोग मिलने पर उत्तराखंड कुंभ 2027 का आयोजन भव्य, सुरक्षित और पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील रूप में कर पाएगा, साथ ही आवास व आधारभूत संरचना विकास में नई ऊँचाई हासिल करेगा।