बेतालघाट घटनाक्रम – सीओ-थानाध्यक्ष पर कार्रवाई, जांच सीबीसीआईडी के हवाले

नैनीताल ,

नैनीताल और बेतालघाट में हाल ही में हुई घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


🔎 प्रमुख फैसले

  • कुमाऊँ मंडल आयुक्त करेंगे जांच – 15 दिन में शासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश।

  • पुलिस क्षेत्राधिकारी (भवाली) का तबादला – जनपद नैनीताल से बाहर किया जाएगा।

  • थानाध्यक्ष (तल्लीताल) का भी स्थानांतरण – जिले से बाहर भेजने का आदेश।

  • सीबीसीआईडी जांच – नैनीताल और भवाली की घटनाओं व दर्ज एफआईआर की पूरी जांच अब सीबीसीआईडी को सौंपी गई।


📌 मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा –

“राज्य सरकार किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी। निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *