देहरादून,
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व सौंपा है। उन्हें विधानसभा के वर्ष 2025 के द्वितीय सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों के सभी विधायी और संसदीय प्रश्नों के उत्तर देने के लिए अधिकृत किया गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश के अनुसार, विधानसभा का द्वितीय सत्र 19 अगस्त से शुरू होगा। इस दौरान सुबोध उनियाल मुख्यमंत्री की ओर से आवश्यक कार्यों और जवाबदेही संभालेंगे।