देहरादून ,
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि भाजपा राज में राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आज विधानसभा में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में राज्य सरकार को बने हुए डेढ़ वर्ष होने को आया है, प्रदेश की जनता से जो वादे किए गए उन पर खरा नहीं उतर पाई है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए राज्य की भाजपा सरकार के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राजधानी में जब यह हाल है तो प्रदेश की स्थिति क्या होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न्यायपालिका पर भरोसा है, लेकिन जांच एजेंसियों पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर परीक्षाओं में हुई नकल की जांच सीबीआई और हाईकोर्ट के सिटिंग जज से लगातार करने की मांग कांग्रेस कर रही है लेकिन सरकार इस ओर चुप्पी साधे हुए है और दूसरी ओर बेरोजगार संघ के पदाधिकारी धरने व प्रदर्शन कर रहे है लेकिन सरकार इस ओर कोई एक्शन नहीं ले जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसान अभी भी उससे वंचित है। उन्होंने कहा कि चमोली करंट हादसे में जो रिपोर्ट आई उसमंे कितनी बड़ी लापरवाही हुई, लेकिन सरकार ने कोई ठोस कारवाई नहीं की है। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी आदि शामिल रहे।