बालिका शिक्षा को बढ़ावा देगा शैलहरी धरोवर ट्रस्ट

देहरादून  ,

उत्तराखंड में बालिका शिक्षा और सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं के लिए विद्यालयी शिक्षा विभाग और शैलहरी धरोवर ट्रस्ट के बीच एमओयू साइन हुआ। समझौते के तहत ट्रस्ट स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, साइंस लैब, कौशल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य शिविर जैसी पहल करेगा, साथ ही कुछ गांवों को गोद लेकर आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करेगा।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और ट्रस्ट की निदेशक, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी मौजूद रहीं। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 लागू है और 1,340 विद्यालयों में वर्चुअल शिक्षा संवाद कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। उन्होंने ट्रस्ट से डिजिटल और तकनीकी शिक्षा में सहयोग जारी रखने का आग्रह किया।

हिमानी शिवपुरी ने आश्वासन दिया कि उनकी संस्था आने वाले वर्षों में अधिक विद्यालयों और गांवों को सहायता देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *