देहरादून,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी के धराली और हर्षिल क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की डीजीपी दीपम सेठ ने उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में SDRF, PAC, फायर सर्विस और पुलिस की विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
दूसरे चरण की कार्ययोजना के तहत सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन पर विशेष फोकस रहेगा। IG SDRF अरुण मोहन जोशी को अभियान का Incident Commander और कमांडेंट अर्पण यदुवंशी को Deputy Incident Commander नियुक्त किया गया है।
डीजीपी ने निर्देश दिए कि—
-
SDRF, फायर, PAC और पुलिस बल को रणनीतिक रूप से घटनास्थल पर तैनात किया जाए।
-
लापता व्यक्तियों की सटीक सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर खोज अभियान चलाया जाए।
-
खतरनाक क्षेत्रों को रेड-फ्लैग कर विशेष उपकरणों के साथ सर्च किया जाए।
-
ड्रोन, थर्मल कैमरे, विक्टिम लोकेटर और डॉग स्क्वाड का पूर्ण उपयोग हो।
सभी बलों को 24×7 अलर्ट मोड में रहकर हर गतिविधि की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए।