देहरादून में यातायात प्रबंधन और सौंदर्यीकरण को नई दिशा: कुठालगेट-साई मंदिर पर स्लिप रोड, राउंडअबाउट और पहाड़ी शैली का निखार – uttarakhandawaaz.in

देहरादून में यातायात प्रबंधन और सौंदर्यीकरण को नई दिशा: कुठालगेट-साई मंदिर पर स्लिप रोड, राउंडअबाउट और पहाड़ी शैली का निखार

देहरादून ,

जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर राजधानी में यातायात व्यवस्था सुधारने और शहर को सांस्कृतिक रूप से संवारने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट तेजी से पूरे हो रहे हैं। यातायात सुगम बनाने के साथ-साथ कुठालगेट और साई मंदिर जंक्शन पर नई स्लिप रोड, राउंडअबाउट लाइटिंग और पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।

इन चौराहों पर राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाती कलाकृतियों के माध्यम से स्थानीय विरासत को उकेरा जा रहा है। स्मार्ट सिटी बजट से 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर इन स्थलों पर लोक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर और राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है, ताकि पर्यटक और नागरिक शहर की ऐतिहासिक पहचान से जुड़ सकें।

सड़क सुरक्षा और सुरक्षित यातायात के लिए 11 प्रमुख जंक्शनों पर नई ट्रैफिक लाइट का काम पूरा हो चुका है, जिनमें महाराणा प्रताप चौक, नालपानी चौक, मोथोरावाला, आईटी पार्क और ट्रांसपोर्ट नगर शामिल हैं। बाकी चौकों — जैसे प्रेमनगर, सुधोवाला, रांगड़वाला, धूलकोट तिराहा, सेलाकुई बाजार और डाकपत्थर — पर कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।

इसके अलावा, 5 वर्षों में पहली बार प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरे भी इंटीग्रेट कर दिए गए हैं, जिससे रियल-टाइम मॉनिटरिंग और यातायात सुरक्षा में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *