लंदन में “उत्तराखंडी मुख्यमंत्री” को अपने बीच देखकर उत्साहित हुए प्रवासी “उत्तराखंडी”

पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से भव्य स्वागत

लंदन पहुंचने पर प्रवासी उत्तराखण्ड के लोगों द्वारा पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से किए गए भव्य स्वागत से अभिभूत हूं। गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसार लोकगीतों पर आधारित मन को मोह लेने वाली प्रस्तुति से यह महसूस ही नहीं हुआ की विदेश की धरती पर हूं। बड़ी संख्या में अपने लोगों को देखकर ऐसा लगा कि UK (यूनाइटेड किंगडम) में भी छोटा UK (उत्तराखण्ड) बसता है।

यह मेरा सौभाग्य है कि देवभूमि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में लंदन में रह रहे प्रवासी भारतीयों और अन्य उद्योगपतियों को देवभूमि में निवेश हेतु आमंत्रित करने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। आज भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, दूरसंचार एवं अन्य क्षेत्रों में एक विश्वगुरु के रूप में पूरी दुनिया को रास्ता दिखा रहा है।
समस्त प्रवासी उत्तराखण्डियों से वर्ष में एक बार अपने प्रदेश आने की अपील की। उन्हें धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति के बारे में भी अवगत कराया।

सीएम धामी ने इस आत्मीय स्वागत के लिए लंदन में रह रहे सभी शुभचिंतकों और समर्थकों का हार्दिक आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *