मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भेंट, जल विद्युत परियोजनाओं पर की सकारात्मक चर्चा

देहरादून/नई दिल्ली,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के दृष्टिगत जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा संस्तुत उत्तराखंड की 21 जल विद्युत परियोजनाओं में से कम से कम 5 परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मिलेगी, बल्कि इससे स्थानीय रोजगार, बुनियादी ढांचा विकास और राजस्व वृद्धि को भी बल मिलेगा।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।


🟢 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन से उत्तराखंड को मिलेगा विकास का नया आयाम
🟢 सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइंस के अनुरूप राज्य सरकार और केंद्र के बीच समन्वय
🟢 मुख्यमंत्री की सक्रियता से केंद्र में उत्तराखंड के मुद्दों को मिल रही प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *