देहरादून ,
23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में खेलों की धूम मचने वाली है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस अवसर पर राज्यभर में जन सहभागिता के साथ खेल गतिविधियों का आयोजन होगा।
🏃♀️ 19 जून से जन रैली के साथ होगी शुरुआत
रेखा आर्या ने बताया कि—
“19 जून को सभी जनपदों में ओलंपिक डे रन के रूप में जन रैली निकाली जाएगी, जिससे खेलों को लेकर जागरूकता फैलाई जाए।”
इसके बाद 20 से 23 जून तक उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से विविध खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
🥇 23 जून को समापन, पदक विजेताओं को सम्मान
-
सभी जनपदों में आयोजित प्रतियोगिताओं का समापन 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर होगा।
-
इस दिन बीते एक वर्ष में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले उत्तराखंडी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
🏟️ मुख्य आयोजन: देहरादून परेड ग्राउंड
मुख्य आयोजन परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल, देहरादून में होगा।
इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल संगठनों और नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है।
💸 6,000 खिलाड़ियों को मिलेंगे 3.17 करोड़ रुपये
रेखा आर्या ने जानकारी दी कि इस मौके पर:
“मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 6000 से अधिक लाभार्थियों को DBT के माध्यम से 3.17 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।”
📢 जन भागीदारी की अपील
खेल मंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा—
“यह आयोजन सिर्फ एक खेल दिवस नहीं, बल्कि ओलंपिक की भावना – सहभागिता, उत्कृष्टता और सम्मान का उत्सव है।”