केदारनाथ हेलीक्रैश: आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोग थे सवार

केदारनाथ, 
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से जुड़ी एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। रविवार तड़के करीब 5:30 बजे आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ लौटते वक्त क्रैश हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार 07 लोगों की सूची सामने आ चुकी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हादसे के बाद SDRF और NDRF की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना की गईं और अब राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

❗ हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सूची:

  1. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (35 वर्ष) – महाराष्ट्र

  2. काशी (2 वर्ष) – महाराष्ट्र

  3. राजकुमार सुरेश जायसवाल (41 वर्ष) – गुजरात

  4. विक्रम (बीकेटीसी स्टाफ) – उत्तराखंड

  5. विनोद देवी (66 वर्ष) – उत्तर प्रदेश

  6. तुष्टि सिंह (19 वर्ष) – उत्तर प्रदेश

  7. कैप्टन राजवीर सिंह चौहान – पायलट

✈ घटनास्थल कठिन और दुर्गम:

हेलीकॉप्टर घने जंगल वाले दुर्गम इलाके में क्रैश हुआ है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी चुनौती आ रही है। SDRF और NDRF की टीमों ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाल लिया है और प्राथमिकता के आधार पर खोज और बचाव कार्य जारी है।

📌 मुख्यमंत्री का बयान:

इस गंभीर घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त एसओपी तैयार की जा रही है और तकनीकी व मौसम संबंधी निरीक्षणों को अनिवार्य बनाया जाएगा।

“राज्य में हेली सेवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी भी सूरत में यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।” – मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *