महामहिम राज्यपाल ने किया “देवभूमि संवाद” पत्रिका का विमोचन, डॉ. नितिन उपाध्याय के सम्पादन को सराहना

नैनीताल  ,

उत्तराखंड राजभवन की अर्धवार्षिक पत्रिका “देवभूमि संवाद” के नवीन अंक का आज राजभवन नैनीताल में महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा विधिवत विमोचन किया गया। पत्रिका का संपादन संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया है।

राज्यपाल ने विमोचन अवसर पर कहा कि “देवभूमि संवाद” न केवल राजभवन की विविध गतिविधियों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण है, बल्कि यह उत्तराखंड की लोकतांत्रिक और प्रशासनिक संस्कृति को भी दर्शाता है। उन्होंने पत्रिका के सम्पादन में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक गुणवत्तापूर्ण और अनुकरणीय प्रकाशन है, जिसकी निरंतरता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

पत्रिका से जुड़ी विशेषताएं:

  • “देवभूमि संवाद” हर छह माह में प्रकाशित होती है।

  • इसमें राज्यपाल की प्रमुख गतिविधियाँ, आधिकारिक कार्यक्रम, भाषण, बैठकें एवं अन्य औपचारिक कार्यकलापों का व्यापक विवरण शामिल होता है।

  • पत्रिका का सह-संपादन अर्जुन पटवाल द्वारा किया गया, जबकि सूचना अधिकारी अजनेश राणा का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

विमोचन समारोह में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:

  • सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन

  • अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया

  • संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय

  • परिसहाय श्री राज्यपाल अमित श्रीवास्तव

  • मेजर सुमित कुमार

  • सूचना अधिकारी अजनेश राणा

  • मीडिया को-ऑर्डिनेटर पारितोष बंगवाल

  • अन्य प्रशासनिक अधिकारी

राज्यपाल ने इस अवसर पर यह भी कहा कि ऐसी पत्रिकाएँ प्रशासनिक पारदर्शिता और संवाद की सशक्त कड़ी होती हैं, जो नागरिकों को राजभवन की भूमिका और दृष्टिकोण से अवगत कराती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *