देहरादून ,
उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में सचिवालय और विभिन्न विभागों के 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।