धामी कैबिनेट की बैठक आज, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने सहित कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर – uttarakhandawaaz.in

धामी कैबिनेट की बैठक आज, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने सहित कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे सचिवालय में कैबिनेट बैठक होने जा रही है, जो आगामी पंचायत चुनावों और राज्य की नीतिगत दिशा के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

संभावित प्रमुख निर्णय:

  • पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल 6 महीने से बढ़ाकर 1 साल तक किए जाने का प्रस्ताव।

  • राज्य की नई युवा नीति और महिला नीति को अंतिम रूप मिलने की संभावना।

  • नंदा गौरा योजना के तहत स्किल-बेस्ड कोर्स के बाद बालिकाओं को अतिरिक्त सहायता देने का प्रस्ताव।

  • देहरादून के रायपुर क्षेत्र की फ्रीज भूमि को फ्रीज मुक्त करने का निर्णय संभव।

  • शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी पर विचार।

  • 8 शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना के लिए लेगेसी प्लान ड्राफ्ट को मंजूरी मिलने की उम्मीद।

सामाजिक और प्रशासनिक पहल:

  • उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर ठोस नीति पर चर्चा।

  • नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव।

  • सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने से जुड़ी पहल पर विचार।

अन्य प्रस्ताव:

  • पुराने बाजारों के पुनर्विकास के लिए री-डेवलपमेंट नीति पर चर्चा।

  • स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल के गठन का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल।

यह बैठक उत्तराखंड के विकास, प्रशासनिक सुधार और सामाजिक योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में कई बड़े फैसलों की भूमिका तय कर सकती है। सभी की नजरें इस बैठक में होने वाले फैसलों पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *