देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “अहिल्या स्मृति मैराथन – एक विरासत, एक संकल्प” कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं के साथ स्वयं भी दौड़ लगाई, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता, एकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा और भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक भरत चौधरी, अनिल डब्बू, श्याम अग्रवाल, हेम बजरंगी, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।