देहरादून ,
कैबिनेट विस्तार का इंतज़ार कर रहे विधायकों को भले ही अभी इंतज़ार लम्बा करना पड़े लेकिन उन नेताओं के इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है जो दायित्वों के मिलने की आस लगाए बैठे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी महकमों के परिषदों-आयोग-समितियों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पदों का बंटवारा कर दिया। इस बहु प्रतीक्षित लिस्ट में धामी की धमक साफ़ दिखाई दे रही है। लिस्ट के नामों को देखें तो जानकार कहते हैं की इसमें मुख्यमंत्री के भरोसेमंदों को तवज्जो दी गयी है। उनके तमाम करीबियों को पद मिल गया है। उम्मीद की जा रही है कि अभी लिस्ट का दूसरा पार्ट भी आएगा जिसमें भाजपा के और भी कई नाम उनमें एडजस्ट किए जा सकते हैं। साथ ही मंत्रिमंडल में विस्तार या फिर फेरबदल का भी मुहूर्त निकल जायेगा
मुख्यमंत्री ने जिन्हे आज दायित्व दिए हैं आइये आपको उनके नाम और पद बता देते हैं। हरक सिंह नेगी (चमोली) को उपाध्यक्ष (वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद), ऐश्वर्या रावत (रूद्रप्रयाग) को उपाध्यक्ष (राज्य महिला आयोग), गंगा बिष्ट (अल्मोड़ा) को उपाध्यक्ष (राज्य महिला उद्यमिता परिषद) बनाया है। श्याम अग्रवाल (देहरादून) को उपाध्यक्ष (उत्तराखण्ड आवास सलाहकार परिषद), शांति मेहरा (नैनीताल) को उपाध्यक्ष (वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद), भगवत प्रसाद मकवाना (देहरादून) को उपाध्यक्ष (उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग), हेमराज बिष्ट (पिथौरागढ़) को उपाध्यक्ष (उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद),रामचंन्द्र गौड़ (चमोली) को अध्यक्ष (वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद) की कुर्सी सौंपी गई।
पूरन चंद नैलवाल (अल्मोड़ा) को उपाध्यक्ष (प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद), रामसुन्दर नौटियाल (उत्तरकाशी) को उपाध्यक्ष (भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण), सायरा बानो (ऊधम सिंह नगर) उपाध्यक्ष (उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग), रेनू अधिकारी (नैनीताल) को अध्यक्ष (राज्य महिला उद्यमिता परिषद) का दायित्व सौंपा गया।रजनी रावत (देहरादून) उपाध्यक्ष (समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति), ओम प्रकाश जमदग्नि (हरिद्वार) उपाध्यक्ष (उत्तराखण्ड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद), भूपेश उपाध्याय (बागेश्वर) उपाध्यक्ष (उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद), कुलदीप कुमार (देहरादून) अध्यक्ष (उत्तराखण्ड वन पंचायत सलाहकार परिषद) की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।
