आज निवेश का एक नया केंद्र बन रहा है उत्तराखंड: सीएम धामी

नई दिल्ली में आयोजित उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 “Curtain Raiser” में पधारे उद्योग जगत के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ संवाद

देहरादून ,

उत्तराखण्ड में महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड द्वारा ₹1000 करोड़, एवं ई-कुबेर द्वारा ₹1600 करोड़ के निवेश का एमओयू किया। साथ ही ITC ने भी प्रदेश में निवेश हेतु ₹5000 करोड़ का प्रस्ताव दिया। आगामी दिसंबर माह में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट में बड़ी संख्या में निवेशक प्रतिभाग करने वाले हैं, हमारी सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से ₹2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुरस्कार सिंह धामी ने कहा कि पीस टू प्रोस्पेरिटी के मंत्र के साथ उत्तराखण्ड आज निवेश का एक नया केंद्र बन रहा है। प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में हमारा राज्य भी अपना योगदान देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *