देहरादून ,
स्वामी विवेकांनद सनातन जनजागरण पदयात्रा शहीद स्थल नैनीताल रोड हल्द्वानी से स्वामी विवेकांनद स्मृति स्थल रेलवे स्टेशन काठगोदाम तक 4की पदयात्रा किलोमीटर आध्यत्मिक गुरु आचार्य डा0 बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में आज ही के दिन 125 साल पूर्व काठगोदाम से अद्वैत आश्रम मायावती आश्रम लोहाघाट तक
स्वामी जी ने की थी पदयात्रा शुरू संस्कार परिवार देहरादून द्वारा आज ही के दिन 125 साल पूर्व काठगोदाम से अद्वैत आश्रम मायावती आश्रम लोहाघाट तक स्वामी विवेकांनद जी द्वारा आरंभ की गई पदयात्रा की स्मृति में सुप्रसिद्ध आध्यत्मिक गुरु आचार्य डा0 बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में शहीद स्थल नैनीताल रोड हल्द्वानी से काठगोदाम रेलवे स्टेशन स्थित स्वामी विवेकांनद स्मृति स्थल तक सत्य सनातन धर्म की जय के गगनभेदी जयकारों और स्वामी विवेकांनद के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के शुभ संकल्प के साथ स्वामी विवेकांनद सनातन जनजागरण पदयात्रा निकाली, शहीद स्थल पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और अभियान दल में शामिल बच्चों ने योगासनों का प्रदर्शन किया अभियान के सूत्रधार आध्यत्मिक गुरु आचार्य डा0 बिपिन जोशी ने स्वामी विवेकांनद पर्यटन सर्किट को अमली जामा पहनाने के लिए सरकार, स्थानीय लोगों,
और विश्व भर में स्वामी विवेकांनद जी के विचारों को मानने वाले अनुयायियों को साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया उन्होंने कहा वह स्थानीय लोगों के सहयोग से रेलवे और उत्तराखंड सरकार से बात कर स्वामी विवेकांनद जी की एक भव्य मूर्ति काठगोदाम रेलवे स्टेशन में लगवाने के साथ साथ हल्द्वानी के बच्चों के लिए एक आधुनिक पुस्तकालय हल्द्वानी में खोलने का प्रयत्न करेंगे आज के कार्यक्रम में योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी, डा0 मथुरा दत्त जोशी, समाजसेवी विकास किरौला, कमल सिंह जीना, विजय भट्ट, श्री महाकाल सेवा समिति के (अध्यक्ष) रोशन राणा,जितेंद्र मलिक, योगाचार्य नीरज चौधरी आदि का विशेष सहयोग रहा, भीमताल में नौकायन कर जनजागरण अभियान चलाया गया,यात्रा अपने दूसरे पड़ाव धारी की ओर चली गई है, आज का रात्रि विश्राम धारी पड़ाव के पास सुंदरखाल में होगा।