निकाय चुनावः विजयी होने पर आप देगी राज्य की जनता को 15 गारंटी – uttarakhandawaaz.in

निकाय चुनावः विजयी होने पर आप देगी राज्य की जनता को 15 गारंटी

देहरादून ,

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने आगामी निकाय चुनाव में विजय होने पर राज्य की आम जनता को 15 गारंटी देने की घोषणा की है। कहा कि निकायों का व्यापक स्तर पर विकास किया जायेगा जिसके लिए जनता से सुझाव लिये जायेंगे। आज परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए विधायक त्रिलोकपुरी दिल्ली व सह प्रभारी आप उत्तराखंड रोहित मेहरौलिया ने कहा कि यदि राज्य की जनता आगामी निकाय चुनाव मे आप के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनाकर निकाय चुनाव मे प्रचंड बहुमत देती है तो जनता को निकाय कार्यक्षेत्र से संबंधित 15 महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने की गारंटी देते है। उन्होंने कहा कि मुख्यतः निकाय में वर्षों से खाली पडी भूमि पर स्कूल, मौहल्ला क्लिनिक निर्मित कर जनता को फ्री शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध करायेंगे, साथ ही बारात घरों का निर्माण कर जनता को न्यूनतम दर पर मुहैया करेंगे, सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण से लेकर शहरों मे वरिष्ठ नागरिकों को वाचनालय उपलब्ध करायेंगे, साथ ही रेहडी पटरी वालो वेंडिंग जोन बनाकर देंगे। उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति मे गारंटी शब्द की उत्पत्ति ही आप पार्टी द्वारा की गई जिसको हमारी सरकारों ने दिल्ली व पंजाब मे पूर्ण भी कर दिखाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता पिछले 24 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं को लेकर त्रस्त है भाजपा-काँग्रेस की पूर्ववर्ती स्थानीय सरकारें राज्य की जनता को उनके शहर व मौहल्ले मे दी जाने वाली मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने मे नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि आज जनता के समक्ष आप ही एकमात्र विकल्प है जो राज्य आंदोलन के शहीदों की संकल्पना के उत्तराखंड नवनिर्माण करने मे सक्षम है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा कि यदि भाजपा-काँग्रेस ईमानदारी की राजनीति करती है तो हम उन्हें चुनौती देते है कि दोनो ही दल पिछले चुनाव के घोषणा पत्र को लेकर जनता के बीच जाकर बताऐं कि जो घोषणा उन्होंने 2018 निकाय चुनाव मे की वो पूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव लडने लिऐ आम आदमी पार्टी तैयार है। हमनें बूथ स्तर तक संगठन निर्माण कर लिया है, प्रत्येक निकाय मे आप कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयों व प्रदेश मे गैर-राजनीतिक संगठनों के सामाजिक रूप से सशक्त चेहरों द्वारा चुनाव मे भागीदारी को दावेदारी पेश की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *