देहरादून ,
राजपुर रोड स्थित पाॅश कालोनियों के निवासियों ने आबकारी आयुक्त द्वारा सील दुकान को खोलने की अनुमति दिये जाने के विरोध में जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर धरना दिया और कहा कि यहां पर किसी भी दशा में शराब की दुकान नहीं खोलने दिया जायेगा और इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। यहां आज बडी संख्या में क्षेत्रवासी समाजसेवी, अधिवक्ता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता सुनीता प्रकाश के नेतृत्व में राजपुर रोड स्थित दी लीकर हब नामक शराब की दुकान में इकटठा हुए और वहां पर जमकर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस अवसर पर समाजसेवी, अधिवक्ता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता सुनीता प्रकाश ने कहा कि शराब की दुकान को क्षेत्र की जनता की शिकायत पर जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा पन्द्रह दिन के लिए निलंबित कर दिया था और सील किये जाने के आदेश पर आबकारी आयुक्त के द्वारा रोक लगाए जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और आबकारी आयुक्त ने शराब की दुकान के संचालन की अनुमति दिए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और कहा कि किसी भी दशा में यहां पर अब शराब की दुकान नहीं खुलने देंगें। उन्होंने कहा कि यहां पर पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज सहित अन्य शैक्षणिक संस्थान है और यहां पर शराब की दुकान आबकारी नियमावली के अनुसार भी गैर कानूनी है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के शराब की दुकान निलंबित करने के आदेश पर शराब की दुकान के संचालक आबकारी आयुक्त के पास पहंुचे और दुकान को सील करने के आदेश पर स्टे ले लिया गया और जब सभी यहां पर शराब की दुकान खोलने के लिए आये तो सभी शराब के नशे में थे परन्तु यहां पर क्षेत्रवासियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया और जिस कारण वह दुकान नहीं खोल पाये। उन्होंने कहा कि आज सुबह भी शराब की दुकान को खोलने आये थे लेकिन विरोध प्रदर्शन के बाद दुकान को नहीं खोल पाये। उन्होंने कहा कि बीते रोज उप जिलाधिकारी ने यहां पर पहंुचकर निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों एवं महिलाओं द्वारा पूछताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि सायं एवं रात्रि के समय बिल्डिंग के बेसमेंट में शराब सेवन हेतु कैन्टीन भी चलायी जाती है। उन्होंने बताया कि दी लीकर हब ही उक्त स्थल पर शराब बिकी हेतु एकमात्र लाईसेंस दुकान है। उन्होंने बताया कि इस दौरान पूर्ण सम्भावना है कि शराब बिकी के पश्चात उक्त दुकान द्वारा ही लोगों को बेसमेंट पर शराब सेवन हेतु अनुमति दी जा रही है, जिस बात की पुष्टि स्थानीय नागरिकों एवं महिलाओं द्वारा भी की गई है। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी को मौके पर बेसमेंट में अत्यधिक मात्रा में शराब की बोतलें तथा सेवन हेतु उपयोग में आने वाली कप एवं गिलास भी प्राप्त किये गये। इस अवसर पर अनेक क्षेत्रवासी शामिल रहे।