दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ठेके के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद
देहरादून ,
दून के कनाॅट पैलेस चकराता रोड में जिम कर अपने घर वापस आ रहे युवक सरदार गुरदीप सिंह द्वारा फोन पर बात करते हुए एक ठेके के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी करने पर शराब ठेके के सेल्समैन द्वारा डंडा निकालकर उनकी पगड़ी को खोल देने की निंदा व भत्र्सना राष्ट्रवादी स्वाभिमानी सिख मोर्चा ने की है। बैठक में राज्य सरकार, शासन प्रशासन से दोषियों के खिलाफ शीघ्र ही कार्यवाही करने की मांग की गई है। यहां आज चुक्खूवाला स्थित मोर्चा के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक में मोर्चा के संयोजक सयोजक कुलदीप सिंह ललकार ने राज्य सरकार, शासन प्रसाशन से इस घटना का कठोर संज्ञान लेकर हिंसा करने वाले उक्त सेल्समैन व उसको भगाने वाले शराब कारोबारी पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित कि जाये और साथ ही धार्मिक भावनाआंे को आहत करने का मामला तत्काल दर्ज करना चाहिए। बैठक में उन्होंने कहा कि पगड़ी राष्ट्रीय स्वभिमान का प्रतीक है और यह घटना केवल सरदार गुरदीप सिंह के साथ नहीं घटित हुई है, अपितु पूरे सिख समाज के साथ घटित हुई है। वहीं इस अवसर पर बैठक में सरदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार को ऐसे तत्वों पर तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए। इस अवसर पर बैठक में सरदार सुरेंद्र सिंह सूदन ने कहा कि सरकार तुरंत ऐसी घटनाओ में कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें तो भविष्य में ऐसी घटनायें नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि सिख समाज इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा। इस अवसर पर बैठक में डी पी सिंह, तलवेन्दर सिंह, हरभजन सिंह रेयात, गुरदीप कौर, कुलबीर चन्नी, धारा सिंह, मनप्रीत सिंह, अमित वर्मा, मनोहर सिंह आदि अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।