देहरादून ,
दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी बाल युवा संघ के तत्वावधान में 12 अक्टूबर को परेड ग्राउंड में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान रावण, मेघनाथ, कंुभकरण के पुतलों को फूंका जायेगा, वहीं लंका दहन का बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। यहां सुभाष रोड स्थित एक रेस्तरा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाल युवा संघ दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सरदार संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि 12 अक्टूबर को शोभा यात्रा दोपहर दो बजे कालिका मंदिर मार्ग स्थित गोपीनाथ मंदिर से परेड ग्राउंड की तरफ प्रस्थान करेगी और शोभायात्रा में सबसे पहले कालिका माता मंदिर पहंुचेगी और जहां पर राम, लक्ष्मण, हनुमान के स्वरूपों के द्वारा पूजा अर्चना की जायेगी। उन्होंने बताया कि पूजा अर्चना के उपरांत शोभायात्रा पलटन बाजार, घंटाघर, घंटाघर से एस्ले हॉल चैक से होते हुए परेड ग्राउंड की तरफ प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में सात अलौकिक झांकियां बनाई जा रही हैं और इसके साथ ही नासिक का बैंड, ढोल, डीजे एवं रथ होंगें। इस अवसर पर संतोख सिंह नागपाल द्वारा बताया गया कि अबकी बार विशेष रूप से बाल युवा संघ द्वारा लंका दहन का बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत कुंभकरण मेघनाथ एवं रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा जो अपने आप में एक देखने लायक होगा और उन्होंने कहा कि इसके उपरांत शोभायात्रा वापस कालिका मंदिर मार्ग स्थित प्रस्थान करेगी । इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी बाल युवा संघ के महामंत्री हरीश डोरा, प्रेम भाटिया, भीमसेन विरमानी आदि उपस्थित रहे।