कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अल्मोड़ा बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना

ऋषिकेश ,

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डाॅक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर अल्मोड़ा सड़क हादसे में घायल हुए सभी सात लोगों का हालचाल जाना। इस अवसर पर मंत्री डॉक्टर अग्रवाल ने चिकित्सकों से दुर्घटना में घायल हुए लोगों की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सात व्यक्तियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टर अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि सभी घायलों को हरसंभव सहायता और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और उन्हें बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए। इस दौरान डा. अग्रवाल ने खतरे से बाहर घायलों से वार्ता भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *