युगल प्रकरण में तनाव के बाद कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात – uttarakhandawaaz.in

युगल प्रकरण में तनाव के बाद कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

तनाव के बाद पलटन बाजार व आसपास के बाजार हुए बंद

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कारवाई

देहरादून ,

रेलवे स्टेशन पर कल के युगल प्रकरण में आज कोतवाली क्षेत्र में जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद पूरे कोतवाली क्षेत्र में भारी संख्यामे पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी दहरादून अजय सिंह स्वयं नगर कोतवाली पहुंचे और वहीं से पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इस मुद्दे पर एसएसपी द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई गई है तो वही उपद्रव करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रकरण को लेकर घंटाघर क्षेत्रमें भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बता दें कि कल जय सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला अरेला, वार्ड नंबर 6 दातागंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश एवं दातागंज बदायूं की ही 16 वर्षीय युवती रेलवे स्टेशन देहरादून पर घूम रहे थे, आरपीएफ को संधिक्त प्रतीत होने पर उनके द्वारा की गई पूछताछ में युवक व युवती द्वारा सही से जवाब न देने के कारण दोनों को आरपीएफ कार्यालय में बैठाया गया तथा लड़की के घर वालों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ की लड़की अपने घर से एक दिन पूर्व बिना बताए देहरादून आई है, जिसकी गुमशुदगी बदायूं थाने में दर्ज है। लड़की के परिवार जनों को सूचना मिलने पर लड़की के परिवारजन एवं यूपी पुलिस देहरादून के लिए निकल चुकी है।

उक्त घटना अलग-अलग संप्रदाय से संबंधित होने के कारण कुछ व्यक्तियों द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया, पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया है, एसएसपी देहरादून स्वयं पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त पर है। अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले लोगो को पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है।

उधर रेलवे स्टेशन देहरादून में गैर प्रांत की नाबालिग बालिका के प्रकरण में विभिन्न समुदाय द्वारा कानून एव शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर कोतवाली नगर देहरादून में संगीन धाराओं के साथ 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *