हरिद्वार ,
कोतवाली लक्सर पुलिस ने स्कूल कार्यालय से चोरी हुई एलईडी टीवी बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली लक्सर पुलिस के अनुसार महबूब हसन राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर बुजूर्ग लक्सर हरिद्वार द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी। तहरीर में कहा गया था कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय के कमरे में लगी अज्ञात द्वारा एलईडी टीवी चोरी कर ली है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र से ही तीन एलईडी टीवी चोरों को दबोच लिया। जिनकी निशानदेही से चोरी किया गया एलईडी टीवी बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम राहुल पुत्र भूषण, अक्षय पुत्र विजेन्द्र निवासीगण मौहम्मदपुर बुजुर्ग थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार और महबूब पुत्र ईदरीश निवासी कासमपुर नवादा थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
