GAIL की लाइन तोड़ दी सप्लायर ने, गैस लीकेज से मच गई अफरातफरी

देहरादून  ,

देहरादून के पित्थूवाला क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक सप्लायर द्वारा खुदाई के दौरान गेल गैस लिमिटेड (GAIL Gas Limited) की गैस लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन के पास हुई, जहां गैस रिसाव से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पास ही स्थित पेट्रोल पंप और आसपास के आवासीय इलाकों में सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया।

गेल गैस लिमिटेड ने इस संबंध में लिखित शिकायत एसएसपी देहरादून को सौंपी, जिसमें बताया गया कि खुदाई का कार्य करने वाली एजेंसी आशु सप्लायर ने न तो गेल गैस लिमिटेड को कोई पूर्व सूचना दी और न ही आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया। इस लापरवाही से लोगों की जान को खतरा उत्पन्न हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने आशु सप्लायर के विरुद्ध मुकदमा संख्या 592/25, धारा 287, 324(5) बीएनएस के तहत कोतवाली पटेलनगर में अभियोग पंजीकृत किया।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आशु सप्लायर्स ने लोक निर्माण विभाग से अनुमति लिए बिना अपने निजी भूखंड पर रोड कटिंग का कार्य किया और अनाधिकृत रूप से सड़क की ओर खुदाई करते हुए GAIL की गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

2 thoughts on “GAIL की लाइन तोड़ दी सप्लायर ने, गैस लीकेज से मच गई अफरातफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *