ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ पुण्यानंद गिरी का पुतला जलाया

देहरादून ,

उत्तराखंड पुरोहित समाज के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अध्यक्ष आचार्य प्रेमलाल बिंजोला की अध्यक्षता में तय कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम सभी आचार्य जनों ने रामेश्वर मंदिर झंडा तालाब में एकत्रित होकर स्वामी पुण्यानंद गिरी के द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुण्यानंद गिरी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर आचार्य प्रेमलाल बिंजोला ने कहा कि इस प्रकार की संस्कृति को राज्य में पनपने नहीं दिया जाएगा। पुण्यानंद गिरी महाराज को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। इस अवसर पर इसके तत्पश्चात सभी आचार्य जनों ने माल देवता स्थित सोंग नदी के तट पर जाकर विधि विधान से श्रावणी उपाकर्म मनाया, जिसमें अध्यक्ष प्रेम लाल बिंजोला सहित सभा के पूर्व अध्यक्ष आचार्यदिनेश तिवारी, उपाध्यक्ष आचार्य सुभाष डिमरी, महासचिव आचार्य हर्षपति घिल्डियाल, सह सचिव आचार्य कृष्णानंद नौड़ियाल, प्रवक्ता आचार्य लक्ष्मी प्रसाद ममगाईं, कोषाध्यक्ष आचार्य गोपाल काला, सह कोषाध्यक्ष आचार्य इंद्रमणि पंत, संगठन मंत्री आचाय अमित काला, सलाहकार आचार्य मित्रानंद नौटियाल, कार्यकारिणी सदस्य आचाय चंद्रकांत मैठाणी, आचार्य कुलदीप थपलियाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *