विस अध्यक्ष ने 10 मोटर सबमर्सिबल पंप जल संस्थान को किए समर्पित

कोटद्वार ,

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत कोटद्वार नगर एवं समीपवर्ती क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु विभिन्न पम्पिंग स्टेशनों में अधिष्ठापित पम्पों के संयन्त्रों की आपूर्ति हेतु विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपनी विधायक निधि से रु. 24.95 लाख की लागत से 10 मोटर सबमर्सिबल पंप जल संस्थान कोटद्वार को समर्पित किए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सबमर्सिबल पंपों पर फूल डाल कर जल संस्थान के अधिकारियों को सबमर्सिबल पंप भेंट किए और कोटद्वार में पेयजल की व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने हेतु विभाग के अधिकारियों को जरूरी सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या बहुत ज्यादा थी, वहीं सबमर्सिबल की मोटर्स फुक जाने के कारण सबमर्सिबल पंप को ठीक करने में 5-6 दिन लग जाते थे जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न होती थी तथा पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती थी। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को देखते हुए उन्होंने अपनी विधायक निधि से 10 मोटर सबमर्सिबल पंप जल संस्थान को देने की घोषणा की थी जिनकी लागत लगभग 25 लाख के करीब थी। उन्होंने बताया कि आज उन्हें खुशी है कि उन्होंने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसलिए 10 मोटर सबमर्सिबल पंप जल संस्थान को देकर कोटद्वार वासियों को समर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *