देहरादून ,
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड में आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
इसके बाद उन्होंने पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ एवं ‘सिल्वर’ प्रदान कर सम्मानित कर्मियों को बधाई दी।
अपने संबोधन में डीजीपी ने कहा कि बीते वर्ष में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन, बड़े आयोजनों में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था, साइबर मॉनिटरिंग, प्राकृतिक आपदाओं में राहत-बचाव और ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता पाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस कर्मी भविष्य में भी निष्ठा और साहस के साथ राज्य की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे।
कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन, ए.पी. अंशुमान सहित पुलिस मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।